फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के अहमदपुर मढ़ा गांव में ट्रैक्टर के साथ जा रही धान की थ्रेसर मशीन पलट गई। इसके नीचे दबने से 14 वर्षीय कन्हैया की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो किशोर घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अहमदपुर मढ़ा में धान की थ्रेसर मशीन पलटने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर चालक थ्रेसर के साथ ट्रैक्टर को नगला गूदर से अहमदपुर की ओर ले जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में कन्हैया (लगभग 14 वर्ष) पुत्र विदेश, निवासी अहमदपुर, थाना फरिहा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राशिक पुत्र उर्वेश, निवासी अहमदपुर, थाना फरिहा और किशन पुत्र संदीप, निवासी गांव रसूलपुर, जिला आगरा, जो अपने मामा विदेश के यहां पांच दिन पहले आया था, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल, थाना फरिहा में तहरीर नहीं दी गई है।