फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रही महिला से दुष्कर्म

Sat, 10 Sep 2016 12:22 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
शिकोहाबाद से कार में बैठाकर लाया था आरोपी महिला को
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने दी पुलिस को तहरीर
शिकोहाबाद से दवा लेकर लौट रही महिला के साथ कार सवार युवक ने बिल्टीगढ़ चौराहा पर भट्ठे के समीप दुष्कर्म कर दिया। महिला से दुष्कर्म कर आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर भाग गया। थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की तहरीर दी।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला गुरुवार रात शिकोहाबाद से दवा लेकर लौट रही थी। सुभाष तिराहा के समीप टूंडला निवासी देवेंद्र नामक युवक उसे कार लेकर मिल गया। देवेंद्र ने घर छोड़ने की बात कही तो  वह उसके साथ कार में बैठ गई। आरोप है कि आरोपी उसे थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप भट्ठे के किनारे ले गया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों के साथ महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईद और गणेश महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न
ईद और गणेश महोत्सव को लेकर शुक्रवार को थाना फरिहा में शांति कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार चौहान, दिलशाद अंसारी, दानिश कुरैशी, अमरपाल यादव, रविंद्र सिंह दिवाकर, महेश पहलवान, सोनू यादव आदि मौजूद थे। इस दौरान गणेश विसर्जन को लेकर तालाबों में पानी भर वाने की बात थानाध्यक्ष से की गई। थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने कहा कि इसके लिए प्रशासन ने व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें