फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद में स्वर्णकार के यहां दिनदहाड़े डाका

Mon, 08 Aug 2016 11:48 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद में स्वर्णकार के यहां दिनदहाड़े डाका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए स्टेट बैंक के पास पुलिस के मौजूद रहते हुए बैंक के सामने स्थित गली में स्वर्णकार के यहां दिनदहाड़े असलहों के बल पर डाका डाल स्वर्णकार व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लूट कर पोस्ट आफिस वाली गली की ओर भाग गए।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने पुलिस पिकेट हमेशा मौजूद रहती है। स्टेट बैंक के सामने स्थित गली में गोवर्धन वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा का मकान है। मकान के बाहरी हिस्से में ही गोवर्धन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मकान में जाने के लिए दुकान से भी रास्ता है। सोमवार को सुबह 11 बजे गोवर्धन वर्मा अपनी दुकान पर बैठकर एक ग्राहक के सोने के आभूषण तैयार कर रहे थे। जबकि उनकी पत्नी नीतू वर्मा घर में थीं। उसी समय तीन बदमाश दुकान में घुस आये जबकि तीन बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। बदमाश आते ही दुकान का शटर गिराने लगे। स्वर्णकार ने हथौड़ा उठाकर बदमाशों पर प्रहार करने का प्रयास किया और शोर मचाया। बदमाशों ने तमंचों से उन्हें धमकाते हुए चुप रहने को कहा और उनके साथ मारपीट करते हुए सोने का टुकड़ा लूट लिया। इसी बीच दो बदमाश तमंचा लेकर दुकान के रास्ते से मकान में घुस गये और नीतू वर्मा को तंमचे से धमकाते हुए चुप रहने की धमकी देते हुए उनके गले से सोने की चैन व कानों से कुंडल खींच लिये। इससे वे लहूलुहान हो गईं। पीड़ित गोवर्धन वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

लुटेरों की संख्या छह थी, सभी के चेहरे खुले थे
स्वर्णकार गोवर्धन वर्मा के यहां लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या छह थी। सभी छह लुटेरे युवकों के चेहरे खुले हुए थे। तीन बदमाश दुकान में घुसे थे। जबकि एक लुटेरा मकान के बाहर बाइक पर बैठा रहा। इसके साथ ही दो लुटेरे मकान से आगे गलियों में खड़े निगरानी करते रहे थे। निगरानी कर रहे दोनों बदमाशों को आसपास के लोगों ने देखा था जो लूट के बाद अपने साथियों के साथ बाइक से भाग गये।
विज्ञापन


लुटेरों को पुलिस का डर नहीं
दिनदहाड़े घनी बस्ती में लूट की घटना को अंजाम देते समय लुटेरों को पुलिस का कोई डर नहीं था। स्वर्णकार व उनकी पत्नी के शोर मचाने पर मकान के सामने स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे स्कूल के बच्चे जीने में खड़े होकर घटना को देख रहे थे जबकि पड़ोसी मकान के छज्जों पर निकल आये थे।

लगातार हो रही घटनाओं से लोग सहमे
नगर में लगातार हो रही लूट, डकैती, चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं। एक सप्ताह में डकैती की यह दूसरी घटना है। एक अगस्त को एटा रोड पर चकबंदी कार्यालय के सामने स्थित दो घरों में रात के समय बदमाशों ने डाका डालकर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर लाखों की नकदी व आभूषण लूट ले गये थे। अब तक पुलिस इस डकैती में शामिल बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है तब तक यह दूसरी घटना हो गई।

गल्ला व्यापारी की चेन लूटी
थाना अंतर्गत रहचटी निवासी गल्ला व्यापारी रुस्तम पुत्र कल्यान सिंह सुबह छह बजे अपने घर से मुस्तफाबाद रोड पर टहलने के लिए निकले थे, तभी दो बाइक पर सवार चार युवकों ने तमंचे के बल पर उनके गले से चेन लूटकर भाग गए। लोगों ने एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया बदमाश सचिन पंच बिहार कालोनी एटा रोड शिकोहाबाद का निवासी है। इस संबंध में रुस्तम द्वारा सचिन व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें