फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की बस पलटी, 14 घायल, दो गंभीर

Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
बस पलटने से घायल बराती।
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के असन चौराहे के समीप बरातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में करीब 14 बराती घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भरत नगर निवासी पप्पू हलवाई के बेटे संतोष की बरात रविवार को कासगंज जिले के पटना गांव गई थी। सोमवार सुबह बस फिरोजाबाद लौट रही थी। नारखी थाना क्षेत्र के असन चौराहे के समीप चालक ने बस ने नियंत्रण खो दिया और बस मार्ग किनारे खंदी में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर आ गई। बस के अंदर फंसे बरातियों को राहगीरों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल बंटी पुत्र रामदीन और मुरारीलाल पुत्र रामचरन निवासी नया बांस थाना अंबा जिला मुरैना मध्य प्रदेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य मामूली रूप से घायल बरातियों को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। उधर हादसे की जानकारी होते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें