फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और मकान से लाखों की चोरी

Sat, 20 Aug 2016 01:01 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खैरगढ़ के पोपगढ़ में बदमाशों ने तोड़े इंटर कालेज के ताले
विज्ञापन

रसूलपुर के मोहल्ला चौकी गेट में दिया चोरी की वारदात को अंजाम
गुरुवार रात बदमाशों ने मोहल्ला चौकीगेट स्थित एक मकान में धावा बोल दिया। बदमाश लाखों की नकदी सहित हजारों के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं खैरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौकीगेट निवासी विपिन तिवारी के घर गुरुवार रात बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गए। बदमाश दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखी करीब सवा लाख रुपये की नकदी और आठ तोले सोने के आभूषणों के साथ चांदी के आभूषण भी चोरी कर ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि वह परिवार के साथ नीचे की मंजिल में बने कमरे में सो रहे थे। जिस कमरे में सोने चांदी के आभूषणों के साथ सवा लाख रुपये की नकदी रखी थी। उसमें बाहर से कोई ताला नहीं लगा था। इसलिए देर रात घटना की जानकारी नहीं हो सकी। वहीं रसूलपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। जांच में यदि मामला सही पाया जाता है तो बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पोपगढ़ निवासी दीवान सिंह का गांव के बाहर महाराज सिंह इंटर कालेज है। बीती रात बदमाशों ने स्कूल में धावा बोल दिया। यहां से बदमाश अलमारी में रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी, पंखे व अन्य सामान चोरी कर ले गए। स्कूल प्रबंधक दीवान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें