फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई के बाद मौत, हत्या का आरोप

Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
 युवक की पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिरसागंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसागंज पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक अनोखेलाल पुत्र भारत सिंह के भाई अनिल कुमार ने कहा है कि वह मूलरुप से सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर का रहने वाला है। भाई अनोखेलाल ने गांव के ही शिवनाथ को गांव के एक व्यक्ति से करब दिलाई थी। करब न मिलने पर शिवनाथ अनोखेलाल से रंजिश मानने लगा। सोमवार को शिवनाथ अपनी पत्नी और पुत्र आनंद और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर पहुंचा। और अनोखेलाल को बुलाकर ले गया। गांव के बाहर नहर किनारे अनोखेलाल की पिटाई की गई। देर शाम अनोखेलाल को शिवनाथ अपनी पत्नी और पुत्र के साथ उसको घर छोड़ गए। अनोखेलाल के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसने घटना की जानकारी दी थी। देर होने पर पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सुबह वह थाने आते। तब तक अनोखेलाल की मौत हो गई। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि मृतक अनोखेलाल के भाई अनिल ने शिवनाथ उसके पुत्र आंनद, पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें