फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया प्रेमी युगल के शवों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को जहर खाकर जान देने वाले प्रेमी युगल के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों ने अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में दोनों में से किसी के भी परिजन थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी। दोनों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


नगला दान सहाय निवासी अशोक यादव (45) मुरली की ठार निवासी रामादेवी (35) के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों 22 मार्च को अचानक घर से फरार हो गए। गत रविवार को दोनों के परिजनों ने उन्हें शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड लिया था। पकडे जाने के बाद बदनामी के भय से दोनों ने रास्ते जहर खा लिया।दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पहले प्रेमी बाद में प्रेमिका ने दम तोड दिया।

प्रेमी युगल की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचे कुछ प्रभावी शाली लोगों की पहल पर पुलिस द्वारा दोनों के शवों के पोस्टमार्टम रात में ही करा बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। रामादेवी का अंतिम संस्कार उसके पति मुकेश ने गांव स्थित श्मशान घाट व अशोक का नगला दान सहाय स्थित उसके खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों में से किसी के भी परिजनों ने थाना पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर आदि नही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें