फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में लग्न टीका समारोह के दौरान विवाद,पथराव

विज्ञापन
सगाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में बुधवार रात लग्न सगाई के दौरान लड़का-लड़की पक्ष में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट के साथ पथराव करके बस के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


थाना उत्तर के जलेसर रोड पजाबा निवासी कुलदीप का लग्न टीका समारोह था। शिकोहाबाद के वासुदेवमई निवासी लड़की पक्ष के अशोक कुमार लग्न लेकर आए थे। ऑडिटोरियम प्रांगण में लग्न चढ़ना शुरू हो गई। इस दौरान लड़के के हाथ में कोई पैसा नहीं रखने को लेकर विवाद हो गया।

दोनों ओर से गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोग सामान लेकर जाने लगे तभी कुछ युवकों ने लग्न लेकर आई बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बस का शीशा टूट गया। विवाद एवं मारपीट के दौरान लग्न में आए ग्रामीणों को हाल में बंद कर दिया। एसएसआई थाना उत्तर अनिल कुमार, एसएचओ थाना रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक एवं डायल 100 व क्यूआरटी की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़के के पिता सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। झगडे़ में लड़की पक्ष से सोनू, मोनू एवं छविराम निवासी वासुदेवमई एवं लड़का का ममेरा भाई राजेश घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें