फिरोजाबाद/नारखी। गत दिवस नारखी क्षेत्रांर्गत विवाहिता की गोली लगने से मौत के मामले में थाना पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास व सुसर सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया।
गुरुवार को थाना नारखी क्षेत्रांर्गत गांव शाहपुर में खुशबू (19) निवासी राजा राम की पुलिया मोहल्ला कोटला की ससुराल में गोली लगने से मौत हो गई थी। मायका पक्ष को विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला था। इस दौरान ससुराली फरार हो गए।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने मामले की पड़ताल की थी। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता राजकुमार की तहरीर पर मृतका के पति पवन उर्फ लालू, ससुर उदयवीर सिंह, सास, ननद साधना एवं देवर राजकुमार व जौनी के अतिरिक्त शादी में बिचौलिया की भूमिका निभाने वाले श्रीकृष्ण के विरुद्ध मारपीट, दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।