फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

` भारत विरोधी वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
social media - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के शीतल खां रोड निवासी युवक ने अपने कई दोस्तों को भारत विरोधी धमकी भरा वीडियो फेसबुक के मैसेंजर से भेज कर सनसनी फैलाने की कोशिश की। किसी ने इसकी सूचना डायल 100 पर दी। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ युवक के आवास पर दबिश दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करके युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शीतल खां रोड गली नंबर चार का निवासी मोहम्मद शाहबाज (22) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिता चूड़ी का काम करते हैं। मंगलवार को उसने एक वीडियो अपने कई दोस्तों को फेसबुक पर मैसेंजर पर भेजना शुरू कर दिया।

इस वीडियो में कुछ युवक भारत विरोधी नारे लगाने के साथ हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े करने तक की धमकी दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने की जानकारी पर सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ रसूलपुर तेज बहादुर सिंह चंदेल, एसएसआई सामून अली के साथ ही पुलिस बलने दबिश दी।
विज्ञापन


दबिश के दौरान पुलिस ने वीडियो को वायरल करने वाले युवक को पकड़ लिया। उसे थाने पर लाकर पूछताछ करने के साथ मोबाइल देखा तो उस वीडियो को उसने करीब दो दर्जन से अधिक दोस्तों को भेजा था। थाना रसूलपुर के एसएसआई सामून अली की तहरीर पर मोहम्मद शाहबाज के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की धारा (153जी, 505 एवं 66एफ) के तहत अभियोग दर्ज कराया है। एसएचओ तेज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें