शाहपुर में सेना में तैनात दो
भाइयों के घर पर पथराव
शरारती तत्वों ने किया गाली-गलौज
रात को ही पड़ोसियों ने पकड़ा पत्थरबाज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर की एक पंचायत में मंगलवार रात को सेना में तैनात दो जवानों के घरों पर शरारती तत्वों ने पथराव किया। जिस समय पथराव किया गया, उस दौरान घर में महिला और बच्चे मौजूद थे। पथराव करने वालों ने गाली-गलौज भी किया। पथराव करते समय शरारती तत्वों में से किसी एक का मोबाइल घर के बाहर गिर गया। इसके आधार पर पड़ोसियों ने पथराव और गाली-गलौज करने वालों को तलाश लिया। उधर, थाना प्रभारी शाहपुर राकेश चंद ने कहा कि दो युवकों ने शराब के नशे में दो भाइयों के घर पर पथराव किया, जो सेना में तैनात है। दोनों युवकों को लोगों ने रात को ही पकड़ लिया था। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है।