फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने गए जिला कृषि अधिकारी को पीटा, पत्रावली फाड़ी

विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी - रविकांत सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। जिला कृषि अधिकारी के साथ खाद-बीज विक्रेता के पुत्र ने निरीक्षण के दौरान मारपीट कर दी निरीक्षण रिपोर्ट भी फाड़ दी। आरोप है कि कृषि अधिकारी के साथी कर्मचारियों के साथ भी धक्का मुक्की व गाली गलौज की गई। जिला कृषि अधिकारी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह सोमवार को खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण करने निकले। दोपहर सवा दो बजे अपने वरिष्ठ सहायक राजकुमार के साथ मैनपुरी चौराहा शिकोहाबाद पर संचालित मुखिया खाद-बीज एजेंसी पर गए तो वहां कई खामियां मिली।

इसी दौरान रिपोर्ट तैयार करते समय एजेंसी संचालक इंद्रपाल सिंह के पुत्र ने जिला कृषि अधिकारी को पीट दिया और धक्का मुक्की शुरू कर दी। तभी दोनों लोग वहां से जल्दी से निकले और अपनी कार में बैठ गए इस पर एजेंसी संचालक का पुत्र भी उनके पीछे गाड़ी तक पहुंच गया। जिला कृषि अधिकारी के हाथ से निरीक्षण रिपोर्ट छीन ली और फाड़ दी। जिला कृषि अधिकारी ने एजेंसी संचालक व उनके पुत्र के विरुद्ध मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मैं सोमवार को अपने साथी कर्मचारियों के साथ मुखिया खाद मैनपुरी रोड शिकोहाबाद पर गया था। निरीक्षण रिपोर्ट में खामियां इंगित करने पर एजेंसी संचालक पुत्र ने मुझे लात-घूसों से मारा। सरकारी पत्रावली फाड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी

जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान खुद के साथ मारपीट और पत्रावली फाड़ने की सूचना दी थी अभी तहरीर नहीं दी है।
शिवकुमार शर्मा, थानाध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें