फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर की काटी दीवार, लाखों की नकदी और जेवर पार

विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के नगला आशा (कुर्रीकूपा) में मकान की दीवार काटकर अज्ञात चोर चार लाख रुपये एवं पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगला आशा निवासी जगदीश व जालिम सिंह रविवार रात घर में सो गए थे। रात में चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे और बेटी की शादी के लिए लाई गई चार लाख रुपये की नकदी एवं पांच लाख कीमत के जेवरात ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब मकान के पीछे की दीवार कटी हुई थी।

सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित जगदीश का कहना था कि बेटी की शादी के लिए नकदी रखी थी। 25 दिन के बाद ही उसकी बेटी की शादी होनी थी। जांच पड़ताल की तो एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी पर एसओ लाइनपार संजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एसओ संजय सिंह ने कहा चोरी के मामले में तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पेटीज की दुकान का शटर तोड़कर चोरी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के हनुमान रोड स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर नकदी और सामान ले गए। थाना रसूलपुर के ओमनगर शीतल खां निवासी अमित कुमार जैन की थाना क्षेत्र के हनुमान रोड स्थित लोटनलाल श्रीकृष्ण की धर्मशाला के पास पेटीज की दुकान है। शनिवार की शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह पता चला कि शटर उठाकर चोर पांच हजार की नकदी एवं सामान ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें