फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा

विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  • क्राइमब्रांच एवं प्रभारी निरीक्षक उत्तर की टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
  • 1.69 लाख की नकदी, दो बाइकों के साथ तमंचा, कारतूस बरामद
फिरोजाबाद। क्राइमब्रांच एवं थाना उत्तर पुलिस ने बैंकों के बाहर रेकी कर नकदी लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्योें को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की बाइक के साथ 1.69 लाख की नकदी व तमंचा बरामद किया है। थाना पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवींद्र कुमार सिंह, एसएचओ थाना दक्षिण रवींद्र दुबे ने ककरऊ कोठी के पास घेराबंदी कर बैंकों के बाहर नकदी लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान बिहार कटियार गोंडा नया टोला जुराबगंज निवासी विश्वनाथ यादव, पुष्पेंद्र, दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया पुलिस ने इनके कब्जे से पुलिस ने एक लाख 69 हजार की नकदी व लूट में प्रयोग होने वाली एक पल्सर बाइक सहित दो गाड़ी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने कहा कि पिछले दिनों बैंकों से पैसे निकालने वाले कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दूसरे राज्यों में जाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

कुख्यात विश्वनाथ गैंग से जुड़े हैं लुटेरे
फिरोजाबाद। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस गैंग का मुखिया विश्वनाथ है। यह गैंग हर जिले में तीन-चार वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। विश्वनाथ गैंग ने आगरा, इटावा, बरेली, दिल्ली, हरियाणा व बिहार सहित कई राज्यों में लूट की वारदात की हैं।

इन्होंने आगरा मे एक लाख, इटावा जिले में एक लाख, थाना टूंडला क्षेत्र में दो, उत्तर थाना में 89 हजार, शिकोहाबाद में 98 हजार रुपय, थाना रामगढ़ क्षेत्र में मोबाइल और बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा है। गिरोह के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोग शामिल है इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें