फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम और मकान से बैटरी, इन्वर्टर ले गए चोर

विज्ञापन
कार केयर इंडिया शोरूम पर चोरी की घटना के बाद बिखरा पडा सामान देखती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के हाईवे किनारे स्थित कार केयर इंडिया शोरूम की दीवार काटकर घुसे चोर नकदी व सामान को ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। वहीं, चोर थाना दक्षिण क्षेत्र के आगरा गेट प्रभात होटल वाली गली के एक मकान से भी बैटरी इन्वर्टर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना उत्तर के बोधाश्रम सूर्यनगर निवासी सतीश चंद्र जैन हाईवे के किनारे में स्थित सीबी मार्केट में बैटरी एवं इन्वर्टर आदि का काम करते हैं। सोमवार की शाम को वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब स्टाफ शोरूम को खोलने के लिए पहुंचा तो अंदर काउंटर तो अस्त-व्यस्त मिला। इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तथा थाना उत्तर से एसएसआई हरीश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि चोर दुकान के ऊपर की साइड में दीवार को काटकर घुसे थे। सतीशचंद्र जैन ने बताया कि चोर काउंटर से 1200 रुपये ले गए हैं। लेकिन बैटरी कितनी गायब हैं यह स्टॉक मिलाने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जा रही है। उधर, चोर थाना दक्षिण क्षेत्र के आगरा गेट प्रभात होटल वाली गली निवासी राजनाथ गुप्ता के मकान से भी बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। इस घटना के संबंध में इलाका पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें