फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में जन्मदिन मनाना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में एक राजनीतिक पार्टी के युवक का जन्मदिन मनाने और केक काटने को गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह थाना नसीरपुर को लाइन हाजिर कर राजपत्रित अधिकारी को जांच सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर एसएसपी ने गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक थाना नसीरपुर को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ मामले की जांच प्रारंभ करा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को कड़ा संदेश दिया है कि कोई भी पुलिस अधिकारी आचरण के विपरीत कार्य न करे, अन्यथा सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें थाना परिसर में एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने वर्दी पहने हुए ही केक काटकर युवक को खिलाया। इस कृत्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें