फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में नहाने गईं दो बहनें हुईं अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के गोपाल नगर में बाथरूम में नहाने गईं दो सगी बहनें गैस गीजर के कारण अचेत हो गईं। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उपचार को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सोमवार को होली खेलने के बाद दोपहर में गोपाल नगर निवासी लोकेश अग्रवाल की दो बेटी गौरी अग्रवाल (19) और नंदनी अग्रवाल (17) बाथरूम में नहाने को गई थीं। बाथरूम में गीजर से गैस बन गईं। दोनों ही बहने बेहोश होकर बाथरूम में गिर गईं। जब काफी देर तक दोनों बहनें नहीं निकलीं तो बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों बहनों को बाथरूम से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। परिवारिजन तुरंत ही दोनों बहनों को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने दोनों का उपचार किया। पिता लोकेश अग्रवाल का कहना है कि दोनों बेटियों की हालत में अब सुधार है।
कार्बन मोनोक्साइड गैस से होते हैं हादसे
न्यूरोसर्जन डॉ. निमित गुप्ता ने कहा कि एलपीजी गैस गीजर बाथरूम में लगे हैं, उनमें कार्बन मोनोक्साइड गैस बन जाती है। चारों तरफ से बंद बाथरूम में इसका असर बढ़ता है। इसी कारण व्यक्ति अचेत हो जाता है। लोगों को पता न चलने पर वह व्यक्ति खतरनाक गैस के बीच घिरा रहने से मौत तक हो जाती है। यह गैस बच्चों को सर्वाधिक प्रभाव डालती है।
विज्ञापन

.....ये सावधानी रखें......
विशेषज्ञों के अनुसार गैस गीजर लगाने के लिए बाथरूम को हवादार होना चाहिए। बाथरूम चारों ओर से बंद होने के कारण ऑक्सीजन की मात्रा कम होजाती है। बाथरूप का गेट बंद हो जाने के कारण अक्सर इस तरह की दिक्कत आती है। जिन बाथरूम में पर्याप्त वेंटीलेशन नहीं है उसमें गैस गीजर भी बाहर ही लगाएं।
गैस गीजर से हुए हैं यह हादसे
- जाफराबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान दो बालिकाएं एक बाथरूम में बेहोश हो गई थी। इसमें एक ही मौत हो गई। दूसरी बालिका गंभीरवस्था में पहुंच गई थी। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था।
- रैपुरा में एक बालिका नहाते समय बेहोश हो गई थी। बाथरूम में गैस गीजर था। बालिका को इलाज कराया तो दो दिन बाद होश आया था।
- सुहागनगर निवासी एक युवती बेहोशी की हालत में बाथरूम में मिली थी। उस बाथरूम में भी गैस गीजर था। युवती के बाथरूम में गिरने से गंभीर चोट भी आ गई थी। लंबे समय तक इलाज चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें