फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर मारी गई थी गोली, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। शिकोहाबाद निवासी रघुराज पर मंगलवार के दिन गोली चली थी। जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बच गया। इस मामले में बुधवार को थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रुकनपुरा निवासी रघुराज पुत्र राम दयाल मंगलवार रात मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव केशूपुरा में आलू के खेत की रखवाली कर रहा था। रात करीब दस बजे कुछ लोग खेत पर पहुंचे और रघुराज को गोली मार दी। गोली रघुराज के पेट में लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। रघुराज को गोली लगने की सूचना पर थाना मक्खनपुर पुलिस के साथ परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उपचार के लिए घायल को ट्रॉमा सेंटर लेकर आए।
हालत गंभीर होने पर रघुराज को आगरा रेफर किया गया है। बुधवार को मक्खनपुर थाना पुलिस ने रघुराज के भांजे की बहू नीतू पत्नी हरीवृत निवासी नगला मठ थाना खैरगढ़ की तहरीर पर नीरज पुत्र रामदास निवासी नगला मठ थाना खैरगढ़ को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। इसका मुकदमा खैरगढ़ थाने में दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें