शिकोहाबाद पत्नी के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए पुलिस ।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। स्वामी नगर में सोमवार रात को पत्नी से विवाद होने पर पति ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। जानकारी होने पर मृतका के पिता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मोहल्ला स्वामी नगर निवासी शलकंती (35) का अपने पति कमलेश से सोमवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि कमलेश ने पत्नी का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने फोन कर ससुर को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने जा रहा था। इसी दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोग आ गए। उनको देख शव को नहर पटरी पर छोड़ कर भाग गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबा कर हत्या करने की की पुष्टि हुई है। इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।