फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थानाक्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। सिर कटा होने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर एसपी ग्रामीण समेत थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर और प्रभारी निरीक्षक जसराना मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रामनगर और आसपास के लोग शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड स्थित चारागाह की खाली पड़ी जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। चारागाह के समीप स्थित खेत स्वामी तब आलू की फसल में पानी लगाने के लिए आया हुआ था। उसने खेत के पास झाड़ियों में एक युवक की सिर कटी लाश देखी। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, सिरसागंज प्रभारी गिरीश कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार ने अधीनस्थों को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिर कटा होने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिर की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें