फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फांसी के फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला बिना में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

नगला बिना निवासी सगुन देवी (22) पत्नी सन्नी ने मंगलवार की शाम को घर के अंदर पंखे के सहारे साड़ी का फांसी बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मानें तो उस समय घर पर कोई नहीं था। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ थाना बसई मोहम्मदपुर सारदेव सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार सदर ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आगरा थाना एत्माद्दौला के नगला बिहारी से हुई थी। मृतका के छह माह का एक बेटा भी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बसई मोहम्मदपुर सारदेव सिंह ने कहा कि मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें