फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान होकर पौत्र ने की थी बाबा की हत्या

विज्ञापन
बाबा के हत्यारोपी पौत्रों से पूछताछ करते हुए एसपी ग्रामीण राजेश कुमार साथ में हैं एसएचओ सुनील कु? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्रोफेसर कॉलोनी में वृद्ध राजपाल सिंह की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पौत्रों ने ही घटना को अंजाम दिया था। मां-बाप की मौत के बाद दोनों आर्थिक तंगी और बाबा की बेरुखी से परेशान थे।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व 24 नवंबर को प्रोफेसर कॉलोनी में सगे पौत्रों ने दिनदहाड़े घर के बाहर सड़क पर बाबा को गोलियों से भून दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह खनेड़ा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अंजीश कुमार, उप निरीक्षक नितिन कुमार त्यागी समेत पुलिस बल के शनिवार सुबह बोझिया कट के समीप एनएच-2 से हत्या में वांछित मुख्य आरोपी दोनों पौत्रों को पकड़ लिया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि राजपाल सिंह ने 20 लाख रुपये में जमीन बेची थी और सारे रुपये आरोपियों की चचेरी बहन की शादी में लगा रहा था। जब पौत्रों ने कुछ रुपये मांगे तो उन्हें दुत्कार दिया। आर्थिक तंगी झेल रहे पौत्रों ने बेरुखी से परेशान होकर बाबा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी राज बसंत उर्फ गोपाल व राज हेमंत उर्फ मोनू पुत्र स्व. रश्मि कुमार को हत्या में प्रयुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें