सत्यनगर में बेटी को छोड़ने आई महिला के साथ बेटी के ससुरालीजनों ने मारपीट की
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला सत्य नगर में बृहस्पतिवार रात को बेटी लेकर ससुराल पहुंची मां-बेटी की ससुरालीजनों ने पिटाई कर दी। विवाद में मां-बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लेकर लाए।
थाना जसराना के सिरौला निवासी अंजू देवी (46) पत्नी श्यामलाल बृहस्पतिवार की शाम को अपनी बेटी नेहा को उसकी ससुराल थाना उत्तर के मोहल्ला सत्यनगर निवासी मोहित के घर लेकर आई थी। अंजू की मानें तो जब बेटी के साथ ससुराल (सत्यनगर) पहुंची तो घर पर ताला लटका था। ससुरालीजनों के आने का इंतजार किया। नेहा के पति सहित अन्य ससुरालीजनों के आ जाने पर बेटी के साथ घर में अंदर जाने का प्रयास किया तो जेठानी विनीता देवी, सास बैकुंठी देवी जेठ टीटू सहित अन्य लोगों ने पिटाई कर दी। इसमें वह एवं उसकी बेटी घायल हो गई। इसकी शिकायत थाना उत्तर पुलिस से की। पुलिस ने घायल अंजू देवी का मेडिकल कराया है। घायल हुई नेहा, जेठानी विनीता देवी एवं सास बैकुंठी देवी का मेडिकल थाना पुलिस ने कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। घायल महिलाओं का उपचार कराने के साथ ही मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।