फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरनगर में पकडी गयी हथियार बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना उत्तर पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध असलाह बनाने बाली फैक्ट्री से बरामद माल को देखते एसपी सिटी क - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम ने बुधवार शाम को मोहल्ला कबीर नगर में छापामार कार्रवाई करके अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा। मौके से 14 बने तमंचा एवं बड़ी मात्रा में अधबने तमंचों के साथ अन्य सामान मिला है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बुधवार की शाम को सूचना मिली कि मोहल्ला कबीरनगर में अवैध हथियारों को बनाने का काम चल रहा है। एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय, एसएसआई नरेंद्र शर्मा साथी टीम के साथ रात 11 बजे मोहल्ला कबीरनगर गली नंबर पांच में छापामार कार्रवाई की। एक अभियुक्त को अवैध हथियारों को बनाते हुए दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। एसपी सिटी ने बताया कि तलाशी के दौरान 12 तमंचा 315 बोर, दो 12 बोर के बने हुए, कुछ अधबने शस्त्र, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने की सामग्री को बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम कबीर नगर गली नंबर पांच निवासी टीटू कुमार बताया है। भागने वाले साथी का नाम गुड्डू मियां निवासी लेबर कालोनी बताया है।
उप चुनाव को देखते हुए तमंचे बनाने की आशंका
एसपी सिटी ने बताया कि टूंडला विधानसभा उपचुनाव में इन हथियारों का प्रयोग किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। कुछ दिनों पूर्व ही हथियारों को बनाने का काम शुरू किया है। इससे यह लगता है कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए तमंचे बनाए जा रहे थे। इन हथियारों की बिक्री चार से पांच हजार रुपया में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें