फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी मंडी में भाजपा पार्षद की बेटी को खींच कर ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल कराते बालिका के पिता पार्षद मोहित अग्रवाल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी भाजपा पार्षद की नौ वर्षीय बेटी को शनिवार सुबह 11 बजे नशे में धुत युवक ने घर के बाहर से खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर बालिका की मां घर से बाहर आ गईं और मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पार्षद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुरानी मंडी निवासी भाजपा पार्षद मोहित अग्रवाल की बेटी खुशी अग्रवाल (9) शनिवार सुबह पड़ोस की दुकान से कुछ लेने जा रही थी। तभी नशे में धुत युवक ने बालिका का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ले जाने लगा। बालिका चीखी तो घर से मां रेखा बाहर आ गईं। मां से बालिका को युवक से छुड़ाया और पार्षद को फोन कर दिया। सूचना पर पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए पार्षद से मारपीट कर दी। शोरशराबे पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ ने युवक को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। थाने में युवक ने अपना नाम चौकीगेट निवासी सोनू वाल्मीकि पुत्र प्रेम सिंह वाल्मीकि बताया। जानकारी पर अन्य पार्षद भी थाने पहुंच गए पार्षद की पत्नी रेखा ने थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि पार्षद मोहित अग्रवाल की पत्नी की तहरीर पर सोनू वाल्मीकि के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज का मामला दर्ज कर लिया है। पार्षद एवं उसकी पत्नी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें