जसराना- अंकित कुमार जिसकी नहर में तलाश की जा रही है।
- फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। वाहन से उतरकर एक युवक ने अचानक खडीत नहर में छलांग लगा दी। बहाव तेज होने के कारण किसी की नहर में कूदने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस को एक पत्र भी मिला है।
खडीत नहर में शाम पांच बजे एक युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर कोतवाल गिरीश चंद्र मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस को नहर के पास ही एक पत्र मिला। जिसमें युवक ने नहर में कूदने को खुद ही जिम्मेदार बताया है। वहीं पीछे से उसका साथी डाडा एटा निवासी राजीव भी पहुंच गया। राजीव ने युवक के नहर में गिरने की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन एवं रिश्तेदार थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयुपुर निवासी सूवेदार राठौर का 22 वर्षीय पुत्र अंकित राठौर एटा के गुलमंजन में सेल्समैन है। अंकित अपने साथ कार्य करने वाले डाडा एटा निवासी राजीव से खडीत जाने की कहकर आ गया। परिजन युवक को मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने युवक की तलाश की जा रही है।