फरिहा पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर लालू जो मैनपुरी से वांछित चल रहा था
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना फरिहा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिलख्तर चौराहे से मैनपुरी के करहल थाने से ट्रैक्टर लूट के आरोपी लालू निवासी पिलख्तर फतेह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए।
उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि लालू शातिर अपराधी है। मैनपुरी जिले से ट्रैक्टर लूट में वह वांछित था। उन्होंने कहा कि लालू को रिमांड पर लेकर जिले में लूटपाट की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी।