फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका की हत्या के मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मशरूरगंज निवासी 22 माह की बालिका की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज की है। परिजनों की ओर से जिन लोगों के नाम हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है उनमें से दो लोग पुलिस को घर पर मिले थे। इस कारण पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम मोहल्ला मशरूरगंज निवासी इरशाद की 22 माह की बेटी मायरा घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गई थी। उसका शव देर रात को ताड़ोंवाली बगिया कब्रिस्तान के पास स्थित लकड़ी की टाल के पास मिला था। इरशाद ने पड़ोस में ही रहने वाले अपने भाई अबरार के ससुर एवं तीन सालों के खिलाफ बालिका की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घर की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दूसरे दिन पुलिस खंगालती रही।
इस दौरान यह देखा गया कि बालिका खेलने दौरान लापता हुई तो उस स्थान तक कैसे पहुंचाया गया। पुलिस ने बुधवार को मृत बालिका के पिता के साथ ही अन्य परिजनों से भी पूछताछ की। इनमें उसके लापपता होने के साथ ही इस दौरान किन-किन लोगों से बातचीत हुई इसकी जानकारी भी जुटा रही है। हत्या के मामले में एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि उसकी हत्या के मामले में सीसीटीवी कैमराें को खंगाला गया है। बालिका घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हुई तो किस ओर गई इसे पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें