फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायथा में ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के गांव कायथा में पत्नी के मायके से नहीं आने से क्षुब्ध शटरिंग मिस्त्री ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कायथा निवासी राजू कुशवाह (40) पुत्र पन्नालाल लिंटर की शटरिंग लगाने का काम करता था। विगत दिनों उसकी पत्नी गीता देवी थाना एका क्षेत्र स्थित अपने मायके गई थी। परिजनों की मानें तो काफी बुलाने के बाद भी गीता नहीं आई। इससे राजू आहत था।
विज्ञापन

बुधवार देरशाम राजू ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर बेटे ने खिड़की से झांककर देखा तो राजू का शव फंदे पर झूल रहा था। चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने बताया कि राजू की पत्नी मायके चली गई थी। राजू ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें