फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,बिना पोस्टमार्टम के शव का किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के रामनगर पाठक वाली गली में युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना लाइनपार के रामनगर पाठक वाली गली निवासी अंकित (25) पुत्र ब्रजमोहन मोहल्ले में चूड़ी की सिट चलाने का काम करता था। सोमवार सुबह उसने घर में ही फांसी लगा ली।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन युवक को फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने शव घर ले आए। चर्चा है कि लॉकडाउन में युवक का काम बंद हो गया था। इस कारण वह परेशान चल रहा था। इधर थाना प्रभारी लाइनपार ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें