थाना प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ कुलदीप सिंह एवं एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान थाना खैरगढ़ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शेखपुरा मोड़ के पास टीवीएस बाइक सवारों को रोकने की कोशिश करने पर आरोपियों ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइर सवारों को पकड़ लिया।
1300 देशी शराब के क्वार्टर बरामद
युवकों के कब्जे से तीन बोरियों में 1300 देशी शराब के क्वार्टर संतरा हरियाणा ब्रांड के बरामद किए गए। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शेखपुरा स्थित चरी के खेत से शराब का जखीरा बरामद किया।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम थाना खैरगढ़ के शेखपुरा निवासी श्याम बरन, राजभान बताए। आरोपियों ने फरार साथी का नाम व्यापारी उर्फ सत्यवीर सिंह बताया।
पुलिस के अनुसार मौके से प्लास्टिक की चार बोरी में 1300 क्वार्टर देशी शराब अवैध शराब संतरा मसालेदार हरियाणा ब्रांड, एक कट्टा में 90 अद्दा देशी शराब संतरा ब्रांड हरियाणा की शराब, दो पेटी में अद्दा बोतल देशी शराब अवैध संतरा हरियाणा प्रदेश की शराब,17 पेटी क्वार्टर देशी शराब अवैध संतरा देशी ब्रांड के साथ टीवीएस मोटर साइकिल को बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा ब्रांड की शराब की तस्करी कर क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।