फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी को धमकी देने वाले वृद्ध को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश के डीजीपी को दो दिन में मारने की धमकी देने के आरोपी वृद्ध को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। एसटीएफ आगरा की टीम ने शुक्रवार को वृद्ध को गिरफ्तार कर नारखी पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

विगत दो जुलाई को डीजीपी कार्यालय में फोन करके एक व्यक्ति ने डीजीपी को दो दिन में मार डालने की धमकी की दी थी। मामले में डीजीपी मुख्यालय से जांच एसटीएफ आगरा की टीम को सौंपी गई। आगरा की टीम ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस तो तो नारखी के जाखई गांव की मिली। इस पर एसटीएफ की टीम ने लोकेशन के आधार पर जाखई गांव पहुंचकर जांच की और गांव के निवासी वृद्ध रणधीर सिंह पुत्र मानिकचंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ की टीम ने वृद्ध को गिरफ्तार कर शुक्रवार को नारखी पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद नारखी पुलिस ने शनिवार को रणधीर सिंह को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच एसटीएफ आगरा की टीम कर रही है। एसटीएफ के एसआई मानवेंद्र सिंह की तहरीर पर थाने में रणधीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि वृद्ध को न्यायालय में पेश किया गया था,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें