फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को धमकी देने वाले भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। सिरसागंज नगर में रविवार को पुलिस ने जेई की तहरीर पर भाजपा नेता के विरुद्ध सोशल मीडिया पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई धमकी की पोस्ट और जेई के साथ हुई बातचीत का ऑडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इस मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश छाया था। बिजली विभाग के ग्रुप पर दिन भर यही मुद्दा छाया रहा। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए ग्रुप पर ही डीएम चंद्र विजय सिंह ने धमकी देने वाले की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

मामला शनिवार का है जब सिरसागंज नगर के भाजपा नेता आनंद सिंह और जेई मनीष कुमार के बीच हाईटेंशन लाईन के तारों को बीच खेत से हटाने को लेकर विवाद हो गया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट का हवाला देते हुए जेई मनीष कुमार ने सिरसागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले पर भाजपा नेता आनंद सिंह का कहना है कि पहले विद्युत विभाग किसानों के बीच खेतों से लाइनों को निकाल देता है और फिर बाद में फिर किसानों के खेतों से इन लाइनों को हटाने के लिए पैसों की डिमांड होती है।
उन्होंने कहा कि मैने केवल जेई से इतना ही कहा था कि इन लाइनों को मेढ़ों पर कर दिया जाए जिससे तार टूटने आदि के समय कोई दुर्घटना न हो। लेकिन आज क्षेत्र में सैकड़ों किसान इन अधिकारियों के कारण या तो रिश्वत देकर अपना काम करा रहे हैं या इन परेशानियों को झेलने पर मजबूर है और जब भी हादसे में किसी किसान की मृत्यु होती है तो विभाग एक चेक देकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। आनंद सिंह ने कहा कि वे इस मामले को पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के संज्ञान में लेकर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें