फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पहले युवती को प्यार में फंसाया और बाद में शादी का झांसा देकर उससे अवैध संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने इंकार कर दिया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने आरोपी युवक और उसके दो भाइयों पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र की एक युवती नगर की एक कॉलोनी में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने नाम बदलकर उसे प्यार में फंसाया और उससे नजदीकी बनाई। बाद में युवक ने युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक उससे विगत एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। कुछ दिन बाद दूसरे मोहल्ले में कमरा किराये पर लेकर उसके साथ रहने लगा। जब युवती दो माह की गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी के लिए कहा।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और उससे गर्भपात कराने को कहा। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़िता की तहरीर पर शिवम उर्फ राशिद निवासी पंजाबी कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा और उसके भाई राजू और शानू पुत्र आजाद के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें