फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर के पास डंपर में आग लगने से जसराना निवासी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा के निकट ट्रक से टकराने पर गिट्टी से भरे डंफर और ट्रक में आग लग गई। हादसे में जसराना के गांव जौनामई निवासी चालक आग में झुलसने से मौत हो गई। चालक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव को लेने के लिए ग्वालियर रवाना हो गए। जसराना के जौनामई निवासी जितेंद्र बघेल पुत्र ओमप्रकाश डंफर चलाता है।
विज्ञापन

सोमवार को वह डंफर में गिट्टी भरकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। ग्वालियर क्षेत्र के बरेठा टोल प्लाजा के पास डंफर की भिड़ंत ट्रक से हो गई। ट्रक से भिड़ंत के बाद डंफर और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग लगने से हाईवे जाम हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया लेकिन इससे पहले डंफर के चालक जितेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर जितेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार रात ही परिजन शव को लेने के लिए ग्वालियर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें