फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर खुटियाना में दो पक्षों में हुआ विवाद, पथराव

विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खुटियाना में दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद के बाद हुए पथराव में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में भर्ती करा दूसरे पक्ष के सात लोगों को हिरासत में ले लिया। दो दिन पूर्व सलेमपुर खुटियाना निवासी सीतराम एवं रामवीर पक्ष के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में रामवीर की पुत्री सीता घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को रामवीर पक्ष ने बाहर से आए रिश्तेदारों के साथ सीताराम के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान रामवीर पक्ष के लोगों ने पथराव भी किया। पथराव में सीताराम के दो पुत्र विपन और जितेंद्र घायल हो गए। बवाल की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव करने वाले सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा घायलों का मेडिकल कराया गया है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें