फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में नगला खरगा में मारपीट,पथराव,फायरिंग

विज्ञापन
थाना रामगढ़ क्षेत्र स्थित गोयल ग्लास में सिक्योररिटी गार्ड की संदिग्ध मौत के बाद मौके पर एकत्रि? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा के नगला खरगा में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट, पथराव एवं फायरिंग की गई। घटना की जानकारी पर एसएचओ फरिहा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कोई तहरीर नहीं आने पर खुद मुकदमा दर्ज कराते हुए प्रधान के भाई सहित पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना फरिहा के नगला खरगा निवासी अनिल कुमार एवं देवेंद्र पुत्रगण कुंवरपाल सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को अनिल खेत जोतने पहुंचा तो देवेंद्र ने विरोध किया। अनिल ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने दोनों भाइयों से मामले को हल कराने की बात कही। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों से मारपीट-पथराव के बाद फायरिंग हो गई। मारपीट एवं पथराव की जानकारी होते ही एसएचओ फरिहा सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रधान के भाई सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इधर, मामले में दोनों पक्षों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। चौकी इंचार्ज छत्रपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो भाई सहित दोनों पक्षों के15 लोगों के खिलाफ मारपीट, पथराव, फायरिंग किए जाने का मामला दर्ज कराया है। एसएचओ फरिहा सुनील कुमार ने कहा कि नगला खरगा में मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में ग्राम प्रधान विमलेश कुमार के भाई सत्यवीर, अनिल, देवेंद्र, मुकेश और रामसेवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें