शकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर (अब्बासपुर) निवासी राहुल शर्मा के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद थाने में तहरीर दी है। जिसमें राहुल के साथी चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पी ड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरेश शर्मा ने थाने में एक तहरीर दी, जिसमें कहा है कि उनका राहुल शर्मा इकलौता बेटा था। 24 मार्च की रात उसने गेहूं की थ्रेसिंग की थी। रात दो बजे के करीब ट्रेक्टर से भूषा लेकर घर आया था। ट्रेक्टर घेर में खड़ा था, तभी अचानक फायर की आवाज हुई।
जब दौड़ कर वे पहुंचे तो वहां पर पवन पुत्र अनवर और संजू पुत्र रामनरेश खड़े थे और उनका बेटा खून से लथपथ तखत पर पड़ा था। उसके पास दो अन्य युवक सोनेंद्र और रवीचंद्र भी मौजूद थे। उन्होंने कहा है कि उक्त सभी लोग उनके बेटा के साथ रहते थे। उसे उक्त लोगों पर बेटा की हत्या का संदेह हैं। प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फौ रेंसिंक रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जायेगी। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या अथवा आत्महत्या स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इस लिए रिपोर्ट ने मामले की गुत्थी को उलझा दिया है। अब तमंचा और फिंगर प्रिंट रिपोर्ट आने के बाद ही गुत्थी सुलझ सकती है।