शिकोहाबाद रुकनपुरा में एसडीएम और सीओ पुलिस कर्मियों से अभद्रभाषा का प्रयोग करने वालों को चेतावन
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मैनपुरी तिराहे पर कुछ शरारती तत्वों ने नगर की शांत फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इससे पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा।
मैनपुरी तिराहे पर लोगों को घरों से बाहर न निकलने देने के लिए पुलिस तैनात की गई है। रविवार दोपहर जब कुछ लोग घरों से निकल कर सड़क पर आ गए तो तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने के लिए कहा। इस पर कुछ युवक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। काफी देर तक पुलिसकर्मी उन्हें अनसुना करते रहे, लेकिन जब युवकों ने पुलिस को अपशब्द कहना शुरू किए तो पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची एसडीएम एकता सिंह और सीओ इंदुप्रभा ने वहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। उन्होंने लाउडस्पीकर से सभी को चेतावनी दी कि अगर दोबारा घरों से बाहर निकले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ इंदु प्रभा का कहना है कि पुलिस से अभद्रता करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। शिनाख्त होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।