फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
एसपी सिटी ने थाना लाइनपार में युवक की हत्या के मामले में पत्नी एवं उसके प्रेमी को भेजा जेल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में पिछले दिनों हुई युवक की हत्या का राजफाश हो गया है। युवक की पत्नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुुक्त ब्लेड बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि थाना लाइनपार क्षेत्र के खेरे वाली माता मंदिर के पास युवक का शव पड़ा मिला था। युवक का निजी अंग कटा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। हत्याकांड के खुलासे में जुटी थाना लाइनपार पुलिस को सूचना मिली कि पति की हत्यारोपी महिला व उसका प्रेमी कहीं भागने की फिराक में हैं। वह नगला बिश्नू स्थित आईटीआई कॉलेज से होकर जा रहे हैं।
थाना प्रभारी कमलाशंकर व एसएसआई सोबरन सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रेमी आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के महल निवासी प्रेमपाल उर्फ प्रेमसिंह पुत्र बचान सिंह बताया है। हत्यारोपी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी आरती के साथ मिलकर ध्यान सिंह की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। प्रेमपाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ब्लेड खेरे वाली माता मंदिर के पास झाड़ियों से बरामद किया है। पुलिस ने ध्यान सिंह की पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें