फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशर्फी नगर में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर (अशर्फीनगर ब्राह्मण चौक) के पास दो पक्षों में बृहस्पतिवार दोपहर मामूली बात को लेकर मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हिमायूंपुर (अशर्फीनगर ब्राह्मण चौक) निवासी शिवकुमार भारद्वाज पुत्र चंपाराम भारद्वाज का मोहल्ले के ही शिवम शर्मा पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा से एक वर्ष से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते बृहस्पतिवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी डंडों के साथ पथराव हो गया। मारपीट में शिवकुमार भारद्वाज (43) पुत्र चंपाराम, विनीता भारद्वाज (41) पत्नी शिव कुमार भारद्वाज, वीना (21) पुत्री शिव कुमार भारद्वाज, प्रशांत भारद्वाज (17), सचिन भारद्वाज (14) पुत्रगण शिव कुमार भारद्वाज एवं बिश्नू यादव पुत्र प्रमोद यादव और दूसरे पक्ष से शिवम शर्मा (23), विपिन कुमार शर्मा (28) पुत्रगण ब्रह्मदेव शर्मा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करायागया।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसएचओ थाना दक्षिण प्रमोद मलिक ने कहा कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें