फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जिनालय में हुई जिनबिंब की स्थापना

विज्ञापन
इंद्रा नगर जैन मन्दिर में विधान के दौरान पूजा करती श्रद्वालु महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिगंबर जैन मंदिर इंद्रा नगर में याग मंडल विधान एवं जिनबिंब स्थापना महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में श्रीजी की पूजा अर्चना की गई। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह श्रीजी का अभिषेक के बाद शांतिधारा विधि-विधान के साथ की गई। प्रथम अभिषेक की बोली चमन जैन ने ली। प्रथम शांतिधारा एवं जिनबिंब स्थापना का सौभाग्य सुरेंद्रनाथ जैन, विनय जैन, डॉ. विवेक जैन को प्राप्त हुआ। याग मंडल विधान में पूजा-अर्चना की गई। सौधर्म इंद्र सुरेशचंद्र जैन उडेसर बने। यज्ञ नायक की भूमिका सुरेंद्र कुमार जैन, संजय जैन, सचिन जैन निभाई। प्रमुख मंगल कलश विनय जैन एवं हीरामणि जैन ने प्राप्त किया।
अन्य मंगल कलश राखी जैन, साधना जैन ने प्राप्त किए। श्रीजी की आरती का सौभाग्य चक्रेश जैन को प्राप्त हुआ। विधान के बाद हुए विश्वशांति यज्ञ में आहुतियां देकर श्रीजी से विश्व शांति की कामना मांगी। विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने भावविभोर नृत्य किया। विधान एवं जिनबिंब की स्थापना विधानाचार्य आशुतोष शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ जैन, धीरेश जैन, वीरेंद्र जैन, कमलेश जैन, डॉ. विवेक जैन, अवधेश कुमार जैन, संजय जैन, आरती, राखी जैन, चमन जैन, राजीव जैन, राजीव जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें