फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसियापुल के समीप मिला युवक का शव अवागढ़ के भूपेंद्र का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। शुक्रवार को एका बसुंधरा मार्ग स्थित सिसियापुल के समीप मिले युवक के शव की शिनाख्त एका थाना पहुंचे परिवारीजनों ने बंटू उर्फ भूपेंद्र बघेल के रुप में की। भूपेंद्र जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव निशाकला का रहने वाला था। वह गुरुवार को परिवारीजनों से अवागढ़ जाने की बात कहकर आया था, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचा। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए एका पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एका थाना पुलिस ने शुक्रवार को सिसियापुल के समीप 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर भूपेंद्र की खोजबीन के दौरान परिवारीजनों को सूचना मिली कि एका पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया है।
परिवारीजन एका थाने पहुंचे और पुलिस के साथ फिरोजाबाद स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां मृतक की शिनाख्त भूपेंद्र बघेल के रुप में कर ली। मृतक के पिता नरसिंह पाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भूपेंद्र का गांव के ही राजू, सौरभ, अभय और वीरे से झगड़ा हो गया था। उन तीनों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए एका पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल एका का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमे की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें