फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से लौटते समय बंदियों में विवाद,मारपीट

विज्ञापन
न्यायालय में पेशी के दौरान बंदियों में हुई मारपीट के बाद जिला अस्पताल में मेडीकल कराती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में पेशी पर आए दो बंदियों में सोमवार शाम न्यायालय परिसर से जेल वापसी के दौरान झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। घायलावस्था में जेल प्रशासन ने बंदियों को लेने से इंकार कर दिया। देर रात बंदियों का मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया। बताते हैं कि दोनों हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन

थाना एका क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी संतोष यादव उर्फ कोरी (24) पुत्र रामब्रेश और थाना सिरसागंज के भारोल के निवासी सुमित (22) पुत्र राजकुमार को शिकोहाबाद थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। संतोष यादव उर्फ कोरी पर हत्या के तीन, गैंगेस्टर एक्ट के साथ ही 307 के कई मामले दर्ज हैं। वहीं सुमित के खिलाफ भी हत्या के मामले दर्ज हैं। सोमवार को दोनों को पेशी के लिए न्यायालय में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले गई थी। न्यायालय प्रांगण में सुमित यादव एवं संतोष यादव उर्फ कोरी में बहस हो गई।
जेल से वापसी के दौरान गाड़ी में दोनों में मारपीट हो गई। सुमित का आरोप था कि उसके मामा की हत्या में संतोष यादव उर्फ कोरी का हाथ है। मारपीट में सुमित एवं संतोष घायल हो गए। पुलिस लाइन से बंदियों को लेकर जेल पहुंचे स्टाफ से जेल प्रशासन ने घायल बंदियों को लेने से साफ इंकार कर दिया। जेल प्रशासन के इंकार पर पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह को दी। इसके बाद दोनों बंदियों को मेडिकल के लिए कड़ी सुरक्षा में सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। देररात मेडिकल कराने के बाद दोनों बंदियों को जेल में प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें