फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगापुर में गाय खदेड़ने को लेकर विवाद, पथराव फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के नरगापुर में आवारा जानवर को घर की तरफ हांकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम नरगापुर निवासी गौरव शनिवार शाम गाय हांक रहा था। इस दौरान गाय किसी तरह से पड़ोसी रामू के घर की ओर चली गई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। एक बार तो मामले को सभी ने शांत कराया था। लेकिन शनिवार देर रात एक बार फिर रामू पक्ष के लोग झगड़ा करने लगे। इस दौरान रामू पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी इसमें एक गोली मटरू के लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मटरू को भर्ती कराया।
घटना के संबंध में मटरू के भाई अवनीश कुमार ने नरगापुर निवासी रामू, राजू, बंटू सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली गलौज के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि गाय को घर की ओर खदेड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। अवनीश की तहरीर पर रामू सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें