फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के बेटे का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव का पुत्र मृदुल यादव सोमवार से है लापता। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव के पुत्र मृदुल यादव बिजली सोमवार से लापता है। बिजली का बिल भरने की कहकर निकलने के दो दिन बाद भी कोई पता नहीं चला। बुधवार को उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर गली नं. 13 निवासी उमेशचंद्र यादव के पुत्र मृदुल यादव (26) सोमवार को दोपहर बिजली का बिल भरने की कहकर घर से चला गया था। लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद भी जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क साधा तो मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। उमेश यादव को रिश्तेदारियों में ही खोजने के साथ आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। एक स्थान पर कैमरे में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन उसके बाद कुछ नहीं दिखा। सुभाष तिराहे के कैमरों को खंगालने का प्रयास किया तो वह खराब थे।
बताते हैं मृदुल यादव का फेसबुक एकाउंट चेक किया तो उसमें सारा रिकार्ड डिलीट था। मृदुल यादव के अचानक गायब हो जाने के कारण उसकी मां कमलेश यादव एवं पत्नी नीतू यादव के साथ बहन लवी, शिवा का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ थाना उत्तर केशवदत्त शर्मा ने कहा कि शिक्षक नेता उमेशचंद्र यादव के पुत्र के गायब होने की तहरीर मिली है। उसमें जांच पड़ताल की जा रही है। कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव, प्रवीन यादव, सुभाषचंद्र यादव, श्याम सिंह यादव, सुभाष यादव, मनोज यादव के साथ ही अन्य लोग भीउनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें