फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर नगला हीरा सिंह के लोगों ने घेरा थाना

विज्ञापन
शिकोहाबाद मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाएं प्रभारी निरीक्षक को जा? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मंदिर की जमीन को लेकर नगला हीरा सिंह के ग्रामीण महिला-पुरुष शुक्रवार रात नौ बजे भारी संख्या में थाने पहुंचे और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस पर दबंगों का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को समझा कर गांव भेज दिया।,
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की माधवगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला हीरा सिंह में एक देवी का मंदिर है। ग्रामीणों के अनुसार यह जमीन ग्राम सभा की है, लेकिन कुछ लोग गांव में आकर रहने लगे हैं। उन्होंने इस जमीन का अवैध रूप से पट्टा करा कर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जन्माष्टमी पर्व के चलते ग्रामीणों ने मंदिर पर सजाबट की। जिसका विरोध दूसरे पक्ष ने किया। मामला थाना पहुंचा। चौकीदार हमराह के साथ गांव पहुंचे और दबंगों के दबाव में ग्रामीणों को ही थाने आने को कहा। इस पर ग्रामीण महिला-पुरुष लोडर वाहनों में भरकर थाना पहुंच गए।
यहां पर ग्रामीणों की पुलिस से हॉट-टॉक हो गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के हिरासत में लेते ही ग्रामीण भड़क गए। बाद में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने ग्रामीणों की बात को सुना और उन्हें शनिवार सुबह कागज लेकर आने को कहा, लेकिन ग्रामीण दो युवकों को छोड़ने पर अड़ गए। प्रभारी निरीक्षक ने जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुए दोनों युवकों को छोड़ दिया। इसके बाद देर रात ग्रामीण अपने गांव पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे ग्रामीण नहीं होने देंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कुछ ग्रामीण महिला-पुरुष थाने आए थे। दोनों पक्षों को सुन कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें