मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए कानून हाथ में लेकर भीड़ ने महिला को जूते-चप्पल और चोटी पकड़ कर जमकर प
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला जोशियान में मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए एक महिला की पिटाई कर दी। डंडे व चप्पलों से पिटती महिला बचाव के लिए चीखती रही, लेकिन किसी ने उसकी पुकार नहीं सुनी। महिला ने थाना दक्षिण पुलिस से शिकायत की है।
मोहल्ला जोशियान निवासी महिला को मोबाइल चोरी के आरोप में रविवार को दोपहर के बाद पकड़ लिया। गाली-गलौज करने के साथ उसकी चप्पलों से पिटाई लगानी शुरू कर दी। महिला बचाव के लिए चीखती रही, लेकिन भीड़ उसे पीटने पर अमादा थी। इतना ही नहीं, पिटाई से बचने के लिए उसने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन उन्मादी लोग तब भी नहीं मानें।
लाल रंग की बनियान पहने युवक ने महिला की डंडों से पिटाई की। इस दौरान किसी ने इस घटना की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित महिला का कहना है कि मोबाइल चोरी के आरोप में पहले उसके पति को पकड़कर पीट दिया था। उसको थाने तक शिकायत करने तक के लिए नहीं आने दे रहे थे। जोशियान निवासी लल्लन सिंह का कहना है कि महिला ने मोबाइल चोरी कर लिया था। इसके कारण पिटाई की है।