फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घंटाघर स्थित एक रेस्टोरेंट पर कार्य करने वाले युवक की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों को सूचना दिए बगैर रेस्टोरेंट स्वामी ने शव को उसके घर भिजवा दिया। जिसको लेकर परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शाम को घंटाघर चौराहा पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर हॉस्पिटल वाली गली निवासी गोलू (18) घंटाघर स्थित एक रेस्टोरेंट पर कार्य करता था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे काम करते समय करंट लग गया। गोलू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रेस्टोरेंट स्वामी ने परिजनों को सूचित किए बिना शव को उसके घर भिजवा दिया और रेस्टोंरेट बंद कर दिया। घर के बाहर गोलू का शव देख परिजनों के साथ काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर लाइनपार व रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
गोलूू की मौत का कारण जानने के लिए पीड़ित परिवारीजन शाम करीब चार बजे घंटाघर स्थित रेस्टोरेंट पर पहुंच गए। रेस्टोरेंट बंद देखकर आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिवारीजनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। वहीं कोतवाल रसूलपुर अजय किशोर का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें