फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गर्मी की छुट्टियों में क्रिकेट का जुनून, खिलाड़ी बहा रहे पसीना

विज्ञापन
फोटो 5 ओम ग्लास मैदान में प्रै​क्टिस करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्मी की छुट्टियों में क्रिकेट का जुनून युवाओं में दिखाई दे रहा है। सुबह के समय कोई तेज गेंदबाजी कर पसीना बहा रहा है तो कोई शानदार कवर ड्राइव सीखने में जुटा है। जिले की अलग-अलग क्रिकेट अकादमियों में 300 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, पीडी जैन कॉलेज, ओम ग्लास मैदान, तिलक कॉलेज सहित कई मैदानों पर सुबह और शाम नियमित रूप से क्रिकेट प्रशिक्षण चल रहा है। छुट्टियों के दौरान खिलाड़ियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। अभिभावक भी बच्चों को मोबाइल से दूर कर खेल की ओर बढ़ावा दे रहे हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन में करीब 100 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 85 खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास के लिए अकादमी पहुंच रहे हैं। यहां खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फिटनेस और फील्डिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। स्टेडियम स्थित क्रिकेट अकादमी में 15 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। कोच रवि यादव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में क्रिकेट के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। छुट्टियों के दौरान बच्चे सुबह जल्दी उठकर मैदान पहुंच रहे हैं और पूरे अनुशासन के साथ अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें